मनोरा विकासखंड के घाघरा और सोनक्यारी में महिलाओं को दोना पत्तल की मशीन और सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराया गया है
महिलाएं आजीविका से जुड़कर स्वावलंबन की डगर पर अग्रसर हो रही है
जशपुरनगर 24 मई 2021कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जशपुर विकासखंड के जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में गौठानों में बांस के बकरी शेड बनाया गया है। जहां महिलाएं बकरी पालन सुअर पालन करके आत्म निर्भर बन रही है।
इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के जनपद सीईओ अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सोनक्यारी, रेमने में समूह की महिलाएं गन्ना उत्पादन करके गुड़ बनाने का भी कार्य कर रही है और गौठानों में नेपियर घास भी लगाई है जिससे पशुओं को बेहतर चारा मिल सके।
इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के गौठान घाघरा में समूह की महिलाएं दोना पत्तल का कार्य कर रही है और सोनक्यारी में मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन द्वारा महिलाओ को गतिविधियांे में शामिल करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…
राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…
राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…
राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…
छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…
राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…
This website uses cookies.