back to top

जशपुरनगर : जशपुर विकासखंड में महिलाएं बांस के बने शेड में बकरी, सुअर पालन कर रही है….

मनोरा विकासखंड के घाघरा और सोनक्यारी में महिलाओं को दोना पत्तल की मशीन और सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराया गया है
महिलाएं आजीविका से जुड़कर स्वावलंबन की डगर पर अग्रसर हो रही है

Advertisements

जशपुरनगर 24 मई 2021कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जशपुर विकासखंड के जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में गौठानों में बांस के बकरी शेड बनाया गया है। जहां महिलाएं बकरी पालन सुअर पालन करके आत्म निर्भर बन रही है।

इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के जनपद सीईओ अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सोनक्यारी, रेमने में समूह की महिलाएं गन्ना उत्पादन करके गुड़ बनाने का भी कार्य कर रही है और गौठानों में नेपियर घास भी लगाई है जिससे पशुओं को बेहतर चारा मिल सके।

इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के गौठान घाघरा में समूह की महिलाएं दोना पत्तल का कार्य  कर रही है और सोनक्यारी में मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन द्वारा महिलाओ को गतिविधियांे में शामिल करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page