छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : नरवा विकास योजना ने बदली कर्रानाला जलप्रवाह की दिशा : 20 परिवारों को मिला आजीविका का सहारा…

कर्रानाला स्टापडैम से करीब सवा सौ एकड़ भूमि में हो रही है सिंचाई

Advertisements

  जांजगीर-चांपा, 2 सितंबर, 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी” नरवा- गरवा- घुरवा अऊ बाड़ी” योजना ग्रामीणों की आजीविका का साधन बन रही है। नरवा विकास योजना स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों से ग्रामीणों का आर्थिक विकास में सहभागी सिद्ध हो रही है। एनजीजीबी के तहत नरवा विकास योजना में नालों में व्यर्थ बह रहे पानी  की दिशा बदल दी। लिहाजा 20 परिवारों की करीब 50 हेक्टेयर भूमि को सिंचित के लिए पानी खेतों तक पहुंचाने लगा।


     जांजगीर-चांपा जिले के चांपा वनमंडल में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत कैम्पा योजना एपीओ 2019-20 में भूजल संरक्षण मद अंतर्गत नरवा विकास कार्य के तहत बलौदा विकासखंड के ग्राम गत्वा के कर्रानाला में 34.55 लाख रूपये की लागत से स्टॉप डेम का निर्माण कराया गया है। इस स्टॉप के बन जाने से ग्राम गतवा  की खेतों में सिंचाई की बारहमासी सुविधा मिलने लगी है। स्टाफ डैम के पानी से ग्रामीण अनाज के अलावा सब्जी भाजी उगाकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा गतवा स्टॉप डैम के पानी से सिंचाई कर नर्सरी में पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं।


     कर्रा नाला नाले की लंबाई 12 किलोमीटर, जल भराव क्षेत्र 2200 हेक्टेयर है। स्टॉप डेम की लागत 34.55 लाख रुपये है। इस स्टॉप डेम से गतवा ग्राम के 20 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इसका सिंचित रकबा 50 हेक्टेयर है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

3 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

5 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

5 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

5 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

6 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

7 hours ago