मुंबई : मुकेश अंबानी को धमकी भरी चिट्ठी में लिखा – यह तो केवल झलक है….

मुंबई : उद्याेगपति मुकेश अंबानी के घर (एंटीलिया) के सामने खड़ी पाई गई विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो कार चाेरी की थी। उसे एक सप्ताह पहले चुराया गया था। कार से जो जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं हैं, वह नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी द्वारा बनाई गई थीं।

Advertisements

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कंपनी के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल से फोन पर सवाल जवाब किए हैं। पुलिस उन सभी लोगों की जानकारी हासिल की है, कंपनी ने जिन्हें जिलेटिन की छड़ें बेचीं हैं।

वाहन में एक चिट्ठी मिली थी। इसमें लिखा है, ‘नीता भाभी मुकेश भैया और फैमिली, एक झलक है ये। अगली बार ये सामान पूरा कनेक्ट करके आएगा। तुम्हारी पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है।

संभल जाओ, गुड नाइट।’ मुंबई पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर एक नीले बैग रखा पाया गया था। इस पर ‘मुंबई इंडियंस’ लिखा था। इसी में चिट्‌ठी मिली थी।

source bhaskar.com