back to top

Jharkhand Cabinet Ministers List: हेमंत सोरेन कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय? यहां देखें लिस्ट…

Jharkhand Cabinet Ministers List: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 में से 56 सीटें जीतने के बाद JMM ने सात, कांग्रेस ने चार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक मंत्री पद पर सहमति बनाई है. CPI (ML) लिबरेशन सरकार में शामिल नहीं होगी लेकिन बाहर से समर्थन देगी. बता दें कि मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है. 

Advertisements

JMM के कोटे से, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से विधायक, दूसरी बार मंत्री बने है, वहीं देवघर जिले के मधुपुर से विधायक, 2021 से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन सरकार 9-12 दिसंबर तक होने वाले विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेगी. 

हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट:

  • JMM: 5 मंत्री (मुख्यमंत्री सहित)
  • कांग्रेस: 4 मंत्री
  • RJD: 1 मंत्री

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में किसे मिली जगह: 

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कुल 12 मंत्री शामिल हैं. गठबंधन में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के 1 मंत्री को स्थान दिया गया है.

पार्टीमंत्री का नामरैंक
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)सुदिव्य कुमार सोनूकैबिनेट मंत्री
 चमरा लिंडाकैबिनेट मंत्री
 हफीजुल हसनकैबिनेट मंत्री
 रामदास सोरेनकैबिनेट मंत्री
 दीपक बिरुवाकैबिनेट मंत्री
 योगेंद्र प्रसादकैबिनेट मंत्री
कांग्रेसराधाकृष्ण किशोरकैबिनेट मंत्री
 इरफान अंसारीकैबिनेट मंत्री
 दीपिका पांडेकैबिनेट मंत्री
 शिल्पी नेहा तिर्कीकैबिनेट मंत्री
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)संजय प्रसाद यादवकैबिनेट मंत्री

गठबंधन की सीटों का समीकरण: 

  • JMM: 43 सीटों पर चुनाव लड़कर 34 सीटों पर जीत
  • कांग्रेस: 16 सीटें
  • RJD: 4 सीटें
  • CPI (ML) लिबरेशन: 2 सीटें

बता दें कि, हेमंत सोरेन कैबिनेट में 2019 से जनवरी 2024 की अवधि तक उनके सहित 11 मंत्री शामिल थे. मुख्यमंत्री के रूप में जुलाई 2024 में दूसरे कार्यकाल (पांचवीं विधानसभा में) के दौरान हेमंत ने 11 मंत्रियों को पूर्ण 12 सदस्यीय कैबिनेट में शामिल किया था.

Advertisements

You cannot copy content of this page