
राजनांदगांव। पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक महिला जो एक निजी अस्पताल में आया का काम करती है। वह अपने काम पर गई थी, तभी आरोपी पति रवि मंडावी वहां पहुंचा और विवाद करने लगा तभी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने भर्ती किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
Advertisements
