छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: अंतर्राज्यीय सीमा में अवैध धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों में 1000 कट्टा से अधिक अवैध धान को किया गया जप्त…

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी
– जिले में अब तक 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक कुल 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिचोला में ट्रक सीजी 04 एचडब्लू 3029 में लोड 369 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान गढ़चिरौली महाराष्ट्र से बॉइलिंग यूनिट नवापारा राजिम लाया जा रहा था। जिसे खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामडे तथा खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर ने सतर्कतापूर्वक रात्रि 11.30 बजे बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से 369 कट्टा धान का परिवहन करने पर कार्रवाई की।

मौके पर जांच अधिकारियों द्वारा वाहन एवं 369 कट्टा धान को मंडी अधिनियम 1972 अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जप्त अवैध धान को चिचोला पुलिस थाना के अभिरक्षा के लिए रखा गया है। इसी प्रकार निगरानी टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र  से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्ंिवटल अवैध धान जप्त किया गया।

खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्ंिवटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

5000 फीट पर मिला गुफा, पहाड़ी पर जवानों का कब्जा…

आपरेशन करेगुट्टा: 6वा दिन, बीजापुर । तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में…

2 hours ago

राजनांदगांव: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कोचिंग संस्थान के लेखराम झूलेकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल दाखिल किया गया…

थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के…

2 hours ago

राजनांदगांव : जीवनदान सेवा संस्था ने आतंकवाद के खिलाफ किया कड़ा विरोध प्रदर्शन…

राजनांदगांव /जीवनदान सेवा संस्था ने अपने विचारों को रखते हुए महाकाल चौक मानव मंदिर में…

2 hours ago

छुरिया : छुरिया नगर मे संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती का हुआ भव्य आयोजन…

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ हुआ कलश यात्रा। समाज को संगठित करने एवं नगर के…

3 hours ago

राजनांदगांव : धामनसरा में मितान लोक महोत्सव में तरुणा साहू पंडवानी गायिका की शानदार प्रस्तुति…

*धामनसरा में मितान लोक महोत्सव…. दुकालू यादव, अलका चंद्राकर, विवेक शर्मा, कंचन जोशी, आरू साहू…

3 hours ago