back to top

राजनांदगांव: अंतर्राज्यीय सीमा में अवैध धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों में 1000 कट्टा से अधिक अवैध धान को किया गया जप्त…

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी
– जिले में अब तक 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक कुल 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिचोला में ट्रक सीजी 04 एचडब्लू 3029 में लोड 369 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान गढ़चिरौली महाराष्ट्र से बॉइलिंग यूनिट नवापारा राजिम लाया जा रहा था। जिसे खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामडे तथा खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर ने सतर्कतापूर्वक रात्रि 11.30 बजे बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से 369 कट्टा धान का परिवहन करने पर कार्रवाई की।

मौके पर जांच अधिकारियों द्वारा वाहन एवं 369 कट्टा धान को मंडी अधिनियम 1972 अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जप्त अवैध धान को चिचोला पुलिस थाना के अभिरक्षा के लिए रखा गया है। इसी प्रकार निगरानी टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र  से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्ंिवटल अवैध धान जप्त किया गया।

खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्ंिवटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page