राजनांदगांव: कलेक्टर ने अत्याचार निवारण के अंतर्गत 3 लाख 50 हजार रूपए की राहत राशि दी…

राजनांदगांव- 02 जनवरी 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के अंतर्गत हितग्राहियों को 3 लाख 50 हजार रूपए राहत राशि प्रदान की। विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम पैरी के श्री विजय कुमार मंडावी को 50 हजार रूपए, ग्राम रूदगांव की कुमारी पूजा ठाकुर को 50 हजार रूपए की राहत राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी की कुमारी गौरी टेकाम को 1 लाख 50 हजार रूपए तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल की कुमारी प्रिंसी जामुलकर को 1 लाख रूपए की राहत राशि प्रदान की गई।  इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री एमएल देशलहरे उपस्थित थे।

Advertisements