छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: खेत में धान की कटाई के दौरान मिला अजगर सांप…

राजनांदगांव। शहर के रेवाडीह क्षेत्र में कल दोपहर एक खेत में धान कटाई के दौरान लगभग 10 फीट लंबा अजगर सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया है।

Advertisements

शहर के रेवाडीह क्षेत्र स्थित मणीकंचन केंद्र के समीप कल दोपहर नरेंद्र उटी के खेत में धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान खेत में अजगर निकल आया। जिससे धान कटाई कर रहे लोग सकते में आ गए। लगभग 10 फीट लंबे अजगर के निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया।

अजगर निकलने की सूचना पर रेस्क्यू करने मौके में पहुंचे संजीव फ्रांसिस ने बताया कि अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है और इसके बाद उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।


रेखा उटी आई ने बताया कि दोपहर 2 बजे लगभग जब वह अपने खेत में धान कटाई कर रही थी, तभी इसी दौरान अजगर नजर आया। इसके बाद सभी दहशत में आ गए और अजगर को पकड़ने सूचना दी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला कोसरिया यादव समाज का वार्षिक बैठक एवं मिलन समारोह आयोजित…

निर्मला जितेंद्र सिन्हा को कोसरिया यादव महासभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा की तैलचित्र भेंटकर…

10 hours ago

राजनांदगांव : मां कर्मा ने अपने हाथों से भगवान कृष्ण को खिलाई थी खिचड़ी…

दर्राबांधा में आयोजित मां कर्मा जयंती पर शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु**…

10 hours ago

राजनांदगांव : अरहर की कम अवधि में पकने वाली किस्मो एवं अरहर उत्पादन की उन्नत तकनीक विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

राजनांदगांव। पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में शुक्रवार दिनांक…

10 hours ago

राजनांदगांव : समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व संस्कार पर दे ध्यान : देवकुमारी साहू…

राजनांदगांव। ग्राम पार्रीकला एवं अचानकपुर भाटागांव में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ…

10 hours ago

राजनांदगांव : अतिक्रमण हटाने निगम की कार्यवाही,मेन रोड अनुपंम नगर से नाली के उपर रखे ठेला हटाये…

राजनांदगांव 28 मार्च। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण…

10 hours ago

राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि के लिये निगम ने किये व्यापक प्रबंध,आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व…

राजनंादगांव 28 मार्च । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के…

10 hours ago