back to top

राजनांदगांव: खेत में धान की कटाई के दौरान मिला अजगर सांप…

राजनांदगांव। शहर के रेवाडीह क्षेत्र में कल दोपहर एक खेत में धान कटाई के दौरान लगभग 10 फीट लंबा अजगर सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया है।

Advertisements

शहर के रेवाडीह क्षेत्र स्थित मणीकंचन केंद्र के समीप कल दोपहर नरेंद्र उटी के खेत में धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान खेत में अजगर निकल आया। जिससे धान कटाई कर रहे लोग सकते में आ गए। लगभग 10 फीट लंबे अजगर के निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया।

अजगर निकलने की सूचना पर रेस्क्यू करने मौके में पहुंचे संजीव फ्रांसिस ने बताया कि अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है और इसके बाद उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।


रेखा उटी आई ने बताया कि दोपहर 2 बजे लगभग जब वह अपने खेत में धान कटाई कर रही थी, तभी इसी दौरान अजगर नजर आया। इसके बाद सभी दहशत में आ गए और अजगर को पकड़ने सूचना दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page