छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्राम कारूटोला में जल संरक्षण के लिए निकाली गई जल कलश यात्रा…

राजनांदगांव 11 अप्रैल 2025। वनों और पहाडिय़ों की गोद में बसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ग्राम कारूटोला में पद्मश्री फूलबासन यादव के नेतृत्व में जल कलश यात्रा निकाली गई। जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश लिए जब जल कलश का कारवां निकला, तब ग्रामवासियों की खुशी दुगुनी हो गई।

 इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री भरत वर्मा एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू विशेष तौर पर जल कलश यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में जल संरक्षण के कार्यों में नारी शक्ति की महत्ता को उकेरते हुए पद्मश्री फूलबासन यादव ने ग्रामीण महिलाओं से अधिक से अधिक सोख्ता गड्ढा बनाने का अनुरोध किया। 

उन्होंने सोख्ता गड्ढा बनाने की आसान तकनीक से लोगों को परिचित कराया। उन्होंने वर्षा जल के संचयन की विधि से भी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने लोगों से श्रमदान की अपील करते हुए बोरी बंधान और अरदन चेक निर्माण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि विभिन्न उद्योगों द्वारा बोरी बंधान में उपयोग के लिए विभिन्न उद्योगों द्वारा बोरियां उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री भरत वर्मा ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व को बताया। उन्होंने किसानों से धान के फसल के बदले कम पानी की खपत एवं अधिकतम उत्पादन वाली फसले लेने की अपील की। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। श्री भरत वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि जिले में अधिक से अधिक ऐसी संरचनाएं बनाई जाएं, जिससे जल संरक्षण और संचयन किया जा सके और भू-जल स्तर में वृद्धि हो।

 उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू ने कहा कि जिला पंचायत प्रतिनिधि के रूप में वह सदैव ग्रामीणों के साथ हैं और जल संचयन और संग्रहण के सभी प्रस्ताव जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होती हो, उसे वह व्यक्तिगत प्रयास से पूर्ण करने में अपना योगदान देंगी। उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे विभिन्न संरचनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्वसहायता समूह की सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर से युवोदय की टीम ने की भेंट…

राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित- कक्षा…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में दिव्यांग केशरी को मिला मोटराईज्ड ट्रायसायकल का उपहार…

- दिव्यांग केशरी को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से सब्जी विक्रय करने हाट बाजार जाना…

12 hours ago

राजनांदगांव : आरटीई के तहत 1576 बच्चों का लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन…

राजनांदगांव 07 मई 2025। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में कृषक सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की…

सुशासन तिहार में कृषक सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर…

12 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अक्षय कुमार सातपुते का बिजली का बिल हुआ शून्य…

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से श्री अक्षय कुमार सातपुते का बिजली का बिल हुआ…

14 hours ago