राजनांदगांव

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ के आशीष मोटघरे को मिली सफलता की चाबी…

राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2020/ कोशिश भी कर, उम्मीद भी रख, रास्ता भी चुन, फिर इसके बाद थोड़ा मुकद्दर तलाश कर। निदा फाजली की यह नज्म डोंगरगढ़ के श्री आशीष मोटघरे के लिए सार्थक साबित हुई। डोंगरगढ़ के श्री आशीष मोटघरे ने आईटीआई का डिप्लोमा किया था और स्वयं का व्यवसाय आरंभ करना चाहते थे। इसी सोच के साथ वे आगे बढ़े और उन्हें सफलता की चाबी मिली। उन्हें मदद मिली जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 15 लाख रूपए की राशि उद्योग विभाग से स्वीकृत होने के बाद श्री आशीष मोटघरे ने स्वयं का ट्रेक्टर ट्राली निर्माण एवं रिपेयरिंग का वर्कशॉप आरंभ किया। कठिन परिश्रम से शुरू किया गया व्यवसाय आज फल-फूल रहा है और आज यह वर्कशॉप डोंगरगढ़ क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। श्री आशीष एक सफल उद्यमी बने और इस वर्कशॉप में उन्होंने 15 लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है। आज उन्हें प्रतिमाह 40 हजार रूपए की आमदनी हो रही है। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव: दोस्त को शराब पिलाकर कर दी हत्या…

राजनांदगांव। दोस्त को शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर देने…

3 minutes ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में क्षेत्रीय परेंट्स मीटिंग का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में अभिभावकों को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के…

4 hours ago

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मानव मंदिर होटल का किया गया औचक निरीक्षण…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान…

4 hours ago

राजनांदगांव : मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी…

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणराजनांदगांव 25 मार्च 2025। प्रदेश के लोक…

4 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा…

7 hours ago

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

20 hours ago