राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पशु तस्करी की रोकथाम में थाना चिल्हाटी की बड़ी कार्यवाही, 35 नग पशु, तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव- जिला पुलिस विभाग द्वारा पशु तस्करी रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज पुलिस विभाग चिल्हाटी थाना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण, अति0पुलिस अधीक्षक मानपुर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बागढ़ चौकी घनश्याम कामड़े के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी थाना चिल्हाटी उप निरी0 दिनेश यादव व चिल्हाटी पुलिस स्टाफ द्वारा दिनांक 29/08/2020  को कृषक पशु 35 नग को बिना चारा पानी के गाड़ी में ठूस ठूस कर  , अवैध रूप से हैदराबाद कत्लखाना हेतु ले जा रहे थे।

Advertisements

जिस पर थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 49/20 धारा 4,6,10, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004,  धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960, 66/192 mv एक्ट कायम कर मामले में तीन आरोपी क्रमशः (1.) हासम खान S/O रहमत खान ,(2.) सैय्यद अब्दुल्ला  S/O सईद(3) अब्दुल रशीद S/O अब्दुल करीम सभी साकिन हैदराबाद  को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।