Categories: Uncategorized

राजनांदगांव : मतदाताओं से 12 अप्रैल को मतदान करने के लिए किया गया जागरूक…

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन

Advertisements
  • खैरागढ़़ क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किए जा रहे हैं। खैरागढ़ विकासखंड मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी श्री लवकेश धु्रव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को मतदान करने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों को भी मतदान हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

बिहान समूह द्वारा ली गई शपथ –

छुईखदान विकासखंड में स्वसहायता समूह ‘बिहान ‘ की महिलाओं द्वारा शपथ लेकर मतदान दिवस को स्वयं व अपने आस पास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया गया। शपथ कार्यक्रम के पूर्व विकासखंड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा सुजीत चौहान द्वारा महिलाओं को मतदान की आवश्यकता पर जानकारी दी गई।

शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम –

शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान शपथ एवं चुनावी साक्षरता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी गई।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : महिला आजीविका भवन, धान खरीदी केंद्र के पास जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया…

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

7 hours ago

राजनांदगांव : डॉ.भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

- अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकाखंड के 10-10 ग्राम पंचायतों और…

7 hours ago

रायपुर : नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण पर दोगुना इनाम

गांव के नक्सल मुक्त होने पर 1 करोड़ रुपए के होंगे विकास कार्य छत्तीसगढ़ की…

8 hours ago

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृत बालक दिव्यांश के परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता…

रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय…

8 hours ago

रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवा रायपुर में अम्बेडकर चौक पर उमड़ा जनसैलाब…

संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने जुटे जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक रायपुर, 14 अप्रैल 2025/…

8 hours ago

रायपुर : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं…

8 hours ago

This website uses cookies.