राजनांदगांव। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी जी के निर्देश में जितेन्द्र उदय मुदलियार के मार्गदर्शन में राजनांदगांव युवक कांग्रेस ने लेह लद्दाख हुए घटना को लेकर मानव मंदिर चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन का जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि चीन की जान बुझकर की गयी इस लड़ाई में भारत माता के वीर सपूत शहीद हो गये। इस शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी।

हिंदुस्तान सन 1962 के धोखा खाने के बाद बहुत मजबूत हुआ है। मोदी सरकार की असफल विदेशी नीतियों के कारण आज पड़ोसी देशी आंख दिखा रहा है। जिस तरह से 6 वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री ने चीन जाने का जो रिकार्ड तोड़ा है, शायद भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने चीन का इतना दौरा नहीं किया। 9 बार चीन जाने के बाद भी आज हमें क्या हासिल हुआ, जबकि चीन हमेशा बोलता कुछ है और करता कुछ है।
प्रधानमंत्री के कमजोर नीतियों के कारण आज चाईना हमें आंख दिखा रहा है। प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से हम अपील करते है कि चीन को करार जवाब देकर वीर शहीदों के शहादत का बदला ले। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि चीन के जितने भी प्रोडक्ट है, उसका बहिष्कार करे। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील आहूजा, नितिन बत्रा, हफीज वारसी, युकां के ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुशवाहा, प्रदेश सह सचिव कादिर सोलंकी, शकील रिजवी, पिंकू खान, शेख सलीम, आशीष साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, गोलू नायक, ऐनी माखीजा, आफताब अहमद, मनीष तराने, बादशाह खान, सानू खान, राहुल बंधे, आशीष साहू, जयदीप ढल्ला, विरेन्द्र चंद्राकर, रविन्द्र यादव, मयंक सोनी सहित बड़ी संख्या में युकां के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।