राजनांदगांव 12 नवम्बर 2021। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का असर कारगर रहा है। जिले में मार्केट बूम पर रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 5 डिसमिल से कम छोटे टुकड़े पर शासन ने प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे सकारात्मक परिणाम रहे हैं।
वहीं किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य में लघुवनोपज की खरीदी, किसानों की ऋणी माफी जैसी योजनाओं से भी प्रोत्साहन मिला है। किसान, मध्यमवर्गीय परिवार ने विशेषकर इसका लाभ लेते हुए भूखण्ड का क्रय किया है।
इस वर्ष 2021-22 में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्यादा आय हुई। वर्ष 2020-21 में 8184 दस्तावेज का पंजीयन किया जिससे 28 करोड़ 98 लाख रूपए की आय हुई थी, जो इस वर्ष 2021-22 में बढ़ी है तथा 10 हजार 422 दस्तावेज पंजीयन किया गया। जिससे 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की आय हुई जो लक्ष्य का 61.29 प्रतिशत है। जिले के लिए यह विशेष उपलब्धि रही।
- सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रही अच्छी सुविधाराजनांदगांव 09 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत…
मां भानेश्वरी देवी के त्याग और तपस्या से समाज को मिला आशीर्वाद - उप मुख्यमंत्री-…
सुशासन तिहार- डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न- ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों…
बच्चों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण किया* *मां भानेश्वरी देवी मंदिर…
राजनांदगांव । श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…
राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…
This website uses cookies.