back to top

राजनांदगांव : शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का असर रहा कारगर…

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2021। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का असर कारगर रहा है। जिले में मार्केट बूम पर रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 5 डिसमिल से कम छोटे टुकड़े पर शासन ने प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे सकारात्मक परिणाम रहे हैं।

वहीं किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य में लघुवनोपज की खरीदी, किसानों की ऋणी माफी जैसी योजनाओं से भी प्रोत्साहन मिला है। किसान, मध्यमवर्गीय परिवार ने विशेषकर इसका लाभ लेते हुए भूखण्ड का क्रय किया है।

इस वर्ष 2021-22 में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्यादा आय हुई। वर्ष 2020-21 में 8184 दस्तावेज का पंजीयन किया जिससे 28 करोड़ 98 लाख रूपए की आय हुई थी, जो इस वर्ष 2021-22 में बढ़ी है तथा 10 हजार 422 दस्तावेज पंजीयन किया गया। जिससे 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की आय हुई जो लक्ष्य का 61.29 प्रतिशत है। जिले के लिए यह विशेष उपलब्धि रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page