साल्हेवारा – वनांचल क्षेत्र पैलिमेटा के ग्राम पंचायत मोहगांव के आश्रित ग्राम बेंगरी मे खेत मे काम कर रही दो महिलाए गाज के गरजने से गिरने की तड़क मे चमक कर खेतो मे गिरकर बेहोश हो गई। खेतो में आस – पास काम कर रहे अन्य मजदूर ने घटना की सूचना उनके घर जाकर दिये। दोनों महिलाओ के परिवार को घटना की सूचना दिया गया। घटना स्थल पर उनके ससुर गांव के ग्रामीणों के साथ पँहुचे और घटना की सूचना गांव के जागरूक लोगो ने संजीवनी 108 को दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खैरागढ़ की संजीवनी कोरोना केश को लेकर जिला मुख्यालय गई थी। वही बाकी संजीवनी की गाड़ी व्यस्तत होने के कारण मौके पर नही पहुँच पाई। घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल को हुई तो वह अपने स्वयं की निजी वाहन से दोनों महिलाओं को गंडई सीएससी लाकर अस्पताल मे दाखिला कराया वही आर एम ए प्रशांत सोनी ने दोनों महिलाओ चन्द्रकला यादव 22 वर्ष, कलेन्द्री यादव 25 वर्ष को तत्काल एडमिट कर प्राथमिक उपचार किया जहां दोनों महिलाओ को खतरे से बाहर बताया गया है।।
सहयोगी पत्रकार- दिलीप शुक्ला साल्हेवारा राजनंदगांव।