रायपुर : जंगली सूअर के अवैध शिकार में 9 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर, 20 मई 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य भर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द पंकज राजपूत ने बताया कि गत दिवस 19 मई को वन परिक्षेत्र महासमुन्द में झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisements

 आरोपियों द्वारा वहां कोलपदर में विद्युत तार तरंगित कर चार नग जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया गया था। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 01 नग तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। इन आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खडि़या, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार तथा हृदय राम साहू शामिल हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वदेशी मॉल थीम पर जिले में होगी साथी बाजार की स्थापना…

- कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक- साथी परियोजना अंतर्गत…

19 hours ago

राजनांदगांव : कोषालयों व उपकोषालयों को शासकीय अवकाश 29 एवं 30 मार्च को खुला रखने के निर्देश…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से…

19 hours ago

राजनांदगांव : सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य…

19 hours ago

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में वेबीनार श्रृंखला का आयोजन…

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर वेबीनार का…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ….

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के…

21 hours ago