back to top

रायपुर : जंगली सूअर के अवैध शिकार में 9 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर, 20 मई 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य भर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द पंकज राजपूत ने बताया कि गत दिवस 19 मई को वन परिक्षेत्र महासमुन्द में झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisements

 आरोपियों द्वारा वहां कोलपदर में विद्युत तार तरंगित कर चार नग जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया गया था। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 01 नग तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। इन आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खडि़या, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार तथा हृदय राम साहू शामिल हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page