रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से रक्षाबंधन के दिन गैंगरेप की घटना से सनसनी व्याप्त है। रास्ते में 10 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की निवासी 27 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मेला देखने के लिए मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान एनटीपीसी लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़कर गैंगरेप किया। वारदात में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने महिला से रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
इसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा है और शेष की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी। कुछ संदेही हिरासत में लिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है।
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम गठूला के समीप एक टायर दुकान…
ग्रामीण क्षेत्रों में धुऑधार जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद मधुसूदन को मिल रहा है जनता…
गिला सुखा कचरा अलग अलग डब्बा में रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की…
उप अभियंताओं को मानिटरिंग करने के दिये निर्देश राजनंादगांव 13 फरवरी। राज्य शासन द्वारा प्राप्त…
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025राजनांदगांव 13 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिक…
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025- नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9…
This website uses cookies.