back to top

विजन टाइम्स: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप: दोस्त सहित 10 लोगों ने लूटी अस्मत…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से रक्षाबंधन के दिन गैंगरेप की घटना से सनसनी व्याप्त है। रास्ते में 10 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की निवासी 27 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मेला देखने के लिए मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान एनटीपीसी लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़कर गैंगरेप किया। वारदात में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने महिला से रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।


इसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा है और शेष की तलाश की जा रही है।


बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी। कुछ संदेही हिरासत में लिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page