छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेषर सिंह पटेल को राज्य गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुधन विकास विभाग की संयुक्त सचिव विमला नावरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विशेषर पटेल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2019से पहले भाजपा सरकार के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। विशेषर पटेल लंबे समय में गौ सेवा को लेकर काम कर रहे हैं।
विशेषर सिंह पटेल बीते 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख दावेदार थे। हालांकि, पार्टी ने तब जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को टिकट दिया। भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चन्द्रवंशी को हराया है। राज्य में भाजपा सरकार आते ही विशेषर सिंह पटेल का नाम आयोग के अध्यक्ष में चल रहा था। आखिरकार, अब जाकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में जगह मिली है। उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सीएम विष्णु देव साय, क्षेत्रीय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने शुभकामनाएं दी।
डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…
राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित- कक्षा…
- दिव्यांग केशरी को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से सब्जी विक्रय करने हाट बाजार जाना…
राजनांदगांव 07 मई 2025। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले…
सुशासन तिहार में कृषक सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर…
This website uses cookies.