back to top

विशेषर सिंह पटेल को नियुक्त किया गया छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग का अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेषर सिंह पटेल को राज्य गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुधन विकास विभाग की संयुक्त सचिव विमला नावरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विशेषर पटेल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2019से पहले भाजपा सरकार के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। विशेषर पटेल लंबे समय में गौ सेवा को लेकर काम कर रहे हैं। 

Advertisements

विशेषर सिंह पटेल बीते 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख दावेदार थे। हालांकि, पार्टी ने तब जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को टिकट दिया। भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चन्द्रवंशी को हराया है। राज्य में भाजपा सरकार आते ही विशेषर सिंह पटेल का नाम आयोग के अध्यक्ष में चल रहा था। आखिरकार, अब जाकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में जगह मिली है। उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सीएम विष्णु देव साय, क्षेत्रीय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page