छत्तीसगढ़

VISION TIMES : शादी समारोह में शामिल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

जशपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 16-वर्षीया लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार की रात उस वक्त हुई जब सुलेसा गांव की रहने वाली लड़की अंबादीपाड़ा गांव के मैरिज हॉल से दोस्त की तलाश में निकली।

Advertisements

जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इसके बाद पांचों आरोपी उसे जबरन वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। किशोरी के परिवार ने शनिवार दोपहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 24 और 30 साल के दो आरोपियों को सुलेसा गांव से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

10 hours ago

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

11 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की…

मिशन जल रक्षा जैसे निरंतर प्रयास जिले के लिए सार्थक पहल सिद्ध होंगे : विधानसभा…

11 hours ago

राजनांदगांव : हत्या के आरोपी दामाद को किया गया गिरफ्तार…

 ग्राम दामाबंजारी की घटना हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही…

12 hours ago