back to top

VISION TIMES : शादी समारोह में शामिल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

जशपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 16-वर्षीया लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार की रात उस वक्त हुई जब सुलेसा गांव की रहने वाली लड़की अंबादीपाड़ा गांव के मैरिज हॉल से दोस्त की तलाश में निकली।

जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इसके बाद पांचों आरोपी उसे जबरन वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। किशोरी के परिवार ने शनिवार दोपहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 24 और 30 साल के दो आरोपियों को सुलेसा गांव से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।