भिलाई बड़ी खबर: युवा महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट रैपिड टेस्ट मे आई पॉजिटिव, सोशल मीडिया में साझा की जानकारी…

भिलाई 2 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोंना की चपेेट वीआईपी आने लगे हैं।भिलाई से बड़ी खबर आ रही है,जहां विधायक देवेंद्र यादव रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में शेयर की है।

Advertisements

नगर पालिक निगम भिलाई के युवा महापौर और विधायक देवेंद्र यादव भी अब कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना महामारी आम लोगो के साथ ही साथ अब जनप्रतिनिधियो को अपने चपेट में ले रहा है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी विधायक देवेंद्र यादव स्वयं अपने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस बीच उन्होंने अपने चाहने वालो को सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व की बधाई देकर जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आने की बात लिखा है। गौरतलब हो कि विधायक देवेन्द यादव कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस होने पर होम आइसोलेशन में थे। Covid-19 रैपिड टेस्ट इनका किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई। इस दौरान वे किसी के भी संपर्क में नही आने की बात स्वयं सोशल मीडिया में लिखे है।