RAJNANDGAON: जिले मे 15 कोरोना मरीज सहित छ.ग. प्रदेश का पहला विधायक पाजिटिव, CMHO डाॅ. मिथलेश चौधरी ने की पुष्टि, देखिये विडियों …

राजनांदगांव जिले में लगातार कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच जिले के एक विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जो छत्तीसगढ़ का पहला मामला है।

Advertisements

राजनंदगांव शहर सहित जिले में लगातार कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं राजनांदगांव जिले के एक विधायक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव गए हैं। विधायक के कोरोना संक्रमित होने का छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला है। जिसे शासन- प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और विधायक को रायपुर के एम्स में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। वहीं विधायक के संपर्क में आए अन्य लोगों और प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना जांच के दायरे में आ गए हैं। बीते 2 दिन पूर्व ही विधायक राजनंदगांव मुख्यालय पहुंचकर कुछ अधिकारियों से मिले थे , वहीं क्षेत्र में भी दौरा कर लोगों से रूबरू हुए थे। राजनांदगांव के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने कहा कि विधायक को एम्स में भर्ती कराया गया है और ट्रैवल हिस्ट्री कंगाली जा रही है।

राजनांदगांव शहर  के लखोली में एक कोरोनावायरस मरीज की मौत होने के बाद उस क्षेत्र से लगातार कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हो रही है। 2 दिन पूर्व जहां शहर के लखोली क्षेत्र में 49 पॉजिटिव मरीज मिले थे वहीं इसके बाद से क्षेत्र में मरीजों के मिलने का सिलसिला थमा नहीं रहा है। आज सात और मरीज शहर के लखोली क्षेत्र से मिले हैं। वहीं जिलेभर की बात की जाए तो आज दोपहर तक राजनांदगांव जिले में 1 विधायक सहित 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले के अम्बागढ़ चौकी में 1मरीज, खैरागढ़ में 2,  डोंगरगांव में 1, राजनांदगांव शहर में 7, बागनदी में 1 और वनांचल क्षेत्र मोहला में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। विधायक को छोड़ आज मिले सभी मरीजों को राजनांदगांव शहर के पेंड्री क्षेत्र में बने कोविड-19 अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। 

सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में लाने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि।

यहां मिले 15 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मिस्प्री मोहला में 1, मार्री मोहला में 1, बगदई डोंगरगांव में 1, डोंगरगांव शहर में 1, छुरिया में 1 खैरागढ़ शहर में एक, पांडादाह खैरागढ़ में एक, कौडीकसा चौकी में 1 और लखोली राजनांदगांव में 7 केस आए हैं। लखोली क्षेत्र में कोरोना से युवक की मौत के बाद अकेले इसी इलाके में 60 से ज्यादा केस बीते तीन दिनों में आए हैं।