VISION TIMES: पूल से नीचे गिरी गाड़ी, डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत…

VISION TIMES, 10 अक्टूबर 2021। डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सफारी कर दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर अश्वनी नगर से आठ लोग टाटा सफारी में सवार होकर मा बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए शनिवार की रात डोंगरगढ़ पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वाहन में सवार होकर तड़के सुबह रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे के आसपास मोहन नगर थाना क्षेत्र के पासिंग पुल से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी सीधे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों के ऊपर गिरी है। इस हादसे में ड्रायवर पुरेन्द्र साहू और मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग जख्मी हो गए है।

घायलों में दो गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो मृतकों की अभी शिनाख़्त नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं इस हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि, जब ये हादसा हुआ उस दौरान चार पहिया सवार सभी श्रद्धालु सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, ड्रायवर की भी आंख झपकी होगी। इस दौरान ये हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

विजन टाइम्स: आई बी ग्रुप का देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री सम्मेलन छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ शुरू…

रायपुर। देश का सबसे बड़ा दो दिवसीय पोल्ट्री सम्मेलन सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में…

1 hour ago

रायपुर: व्यापार के लिए तकनीकी मार्गदर्शन,दो दिवसीय पोल्ट्री सम्मेलन आज से…

रायपुर। गांव में रहकर गांव का विकास की सोच के साथ आईबी ग्रुप, देश भर…

3 hours ago

राजनांदगांव : दिवंगत शिक्षकों के परिवार को दी गई अनुकम्पा नियुक्ति…

            मोहला 7 अप्रैल 2025। शिक्षा विभाग में कार्यरत तीन दिवंगत…

6 hours ago

मोहला : जिले में सुशासन तिहार 2025 की तैयारी शुरू, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक…

- ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, हाट-बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय में लेंगे आवेदन     …

6 hours ago

राजनांदगांव : समर कैम्प से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने का अच्छा अवसर – कलेक्टर…

- स्कूलों में स्वैच्छिक समर कैम्प 1 मई से 15 मई तक होगा आयोजन- कलेक्टर…

7 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने में हो रही कारगर साबित…

- महिलाएं बन रही आर्थिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर- हथकरघा उद्योग से प्रतिमाह कम…

7 hours ago

This website uses cookies.