back to top

VISION TIMES: पूल से नीचे गिरी गाड़ी, डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत…

VISION TIMES, 10 अक्टूबर 2021। डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सफारी कर दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर अश्वनी नगर से आठ लोग टाटा सफारी में सवार होकर मा बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए शनिवार की रात डोंगरगढ़ पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वाहन में सवार होकर तड़के सुबह रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे के आसपास मोहन नगर थाना क्षेत्र के पासिंग पुल से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी सीधे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों के ऊपर गिरी है। इस हादसे में ड्रायवर पुरेन्द्र साहू और मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग जख्मी हो गए है।

घायलों में दो गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो मृतकों की अभी शिनाख़्त नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं इस हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि, जब ये हादसा हुआ उस दौरान चार पहिया सवार सभी श्रद्धालु सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, ड्रायवर की भी आंख झपकी होगी। इस दौरान ये हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page