क्राईम

VISION TIMES : ससुर के खिलाफ बहु ने लिखाई रिपोर्ट, मामला छेड़छाड़…

DEMO PHOTO

ग्वालियर। जिले में एक बहू ने छेड़छाड़ का विरोध कर पुलिस से शिकायत की तो बौखलाए चचिया ससुर ने मारपीट कर सिर में कुल्हाड़ी मार दी और घायल कर भाग गया। घटना गिजोर्रा के सेमरी गांव की है। घायल महिला को पहले डबरा अस्पताल फिर वहां से गंभीर हालत होने पर जेएएच रैफर किया गया है। वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Advertisements

कुल्हाड़ी से सर पर किया वार

गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 36 वर्षीय महिला खेत पर जा रही थी। तभी वह खेत के पास पहुंची तो उसके चचिया ससुर रामेश्वर ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला होते देखकर पीड़िता ने बचने के लिए शोर मचाया और खेतों में भागी, लेकिन आरोपी उस पर लगातार वार करता रहा और एक कुल्हाड़ी सिर में लगी। सिर में कुल्हाड़ी लगते ही महिला के सिर से खून की धार बहने लगी और वह अचेत हो गई। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी भाग निकला, लेकिन महिला की चींख सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग वहां पर पहुंचे और महिला की हालत देखकर तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और उसे डबरा अस्पताल में भर्ती कराया। चोट गहरी व हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर किया गया।

तलाश में जुटी पुलिस

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हमला करने का कारण आरोपी ने पीड़िता को अकेला देखकर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की शिकार बहू ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिससे आरोपी आक्रोशित था। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

10 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

10 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

10 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

10 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

13 hours ago