
0 ओव्हरब्रिज में भारी यातायात का दबाव नागरिकों की जान से खिलवाड़ न करें भाजपा सरकार
0 अंडरब्रिज के धीमा निर्माण कार्य के चलते ओव्हरब्रिज में बढ़ा यातायात का भारी दबाव
राजनांदगांव। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र 2023 में खैरागढ़ रोड में नए ओव्हरब्रिज की घोषणा कर भाजपा सरकार प्रदेश में सत्ता तो हथिया ली पर जनता से किए गए वादे भूल बैठी है। शहर से पटरीपार जाने का मुख्य मार्ग ओव्हरब्रिज है किन्तु यातायात के भारी दबाव के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गयी है कई नागरिकों की दुर्घटना के कारण जाने जा चुकी है। ओव्हरब्रिज में बीचों बीच डिवाइडर बनने से रोड और सकरी हो गई। कभी भी भारी वाहन ओव्हरब्रिज में बिगड़ जाएं तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है जिसके कारण दो पहिया वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों को भी निकलने में भारी परेशानी होती है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा 22 अगस्त शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर को जोड़ने वाली चिखली ओव्हरब्रिज में यातायात का भारी दबाव रहता है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होना आम बात हो गई है। पटरी पार से शहर आने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है जिसके कारण स्कूली बच्चों से लेकर रिक्शा-ठेला चालकों को ओव्हरब्रिज से ही आना-जाना पड़ता है।
जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द ओव्हरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि से शहर से पटरी पार जाने वाले मार्ग ओव्हरब्रिज में बहुत ही ज्यादा दबाव बढ़ गया है जिस कारण कई नागरिक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इस बात को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जा रही है। यहां के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री व छग विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह के चुनावी घोषणा पत्र में नए ओव्हरब्रिज निर्माण की बात कही है। प्रशासन से चर्चा करने पर पता चलता है कि अंडरब्रिज के निर्माण के बाद ओव्हरब्रिज का निर्माण होगा।
अंडरब्रिज निर्माण के लिए कांग्रेस शासन स्वीकृत कराकर काम तो शुरू कर दिया पर भाजपा की सरकार आते ही निर्माण कार्य बहुत धीमा हो गई। इसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया पर भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगा। क्या पांच तक ऐसे ही चलता रहेगा, और चुनाव जब आएंगे तब जनता को दिखाने कार्य शुरू कराएंगे, किन्तु इनको यहां पता होना चाहिए कि ओव्हरब्रिज में कितने लोग अपने जान गवा चूंके है और इन भाजपा नेताओं और कितने लोगों के मरने का इंतजार है। क्या भाजपा सरकार की घोषणा पत्र, चुनाव के वादे व कार्यप्रणाली यही है कि लोगों की जान पर राजनीति किया जाएं। भाजपा सरकार आगामी चुनाव का लाभ लेने चाहते है इसलिए अंडरब्रिज का निर्माण धीरे-धीरे कर रहे हैं।
बारिश के पूर्व 08 माह का समय था आराम से अंडरब्रिज बन जाता पर अब बारिश का बहाना बना रहे है। 08 माह पूर्व सोए हुए थे क्या, वस्तुत इनकी जो सोच आगामी चुनाव में मतदाताओं से लाभ कमाना है। इसी तरह मोतीपुर-ममतानगर में अंडरब्रिज बना है वहां भी यातायात का भारी दबाव के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है जिसके कारण पटरीपार आने-जाने के लिए नागरिकों को ओव्हरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। डॉ.रमन सिंह द्वारा वर्ष 2023 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि भाजपा की सरकार आते ही एक नया ओव्हर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जो कि अब देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
डा.रमन सिंह द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप जल्द-जल्द नए ओव्हरब्रिज का निर्माण कराकर जनता को राहत दें। और नए ओव्हर ब्रिज का निर्माण कराएं नहीं तो आने वाले दिनों में जनहित मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी शहरवासियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्षद हफीज खान, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, मोहिनी सिन्हा, कुंजलाल साहू, मुस्तफा जोया, मयंक सोनी, हरि सिन्हा, भरत सोनी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।









































