back to top

राजनांदगांव: बीजेपी सरकार की असफलता उजागर जनपद सदस्य मोहनीश धनकर…

राजनांदगांव। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन किसानों को अब तक समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। इस अव्यवस्था से किसान बेहद परेशान हैं और खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Advertisements

जनपद सदस्य मोहनीश धनकर ने कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जो कि राज्य की बीजेपी की डबल इंजन सरकार की असफलता को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों को समय पर टोकन मिलते थे और खरीदी केंद्रों में पारदर्शी व सुचारू व्यवस्था थी। किंतु वर्तमान सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

श्री धनकर ने आगे कहा कि टोकन वितरण में देरी के कारण धान खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर किसान सुबह से शाम तक खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाकर निराश लौट रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page