कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में वैज्ञानिक कृषक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन…..

राजनांदगांव 03 जुलाई 2023। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव, बेमेतरा एवं कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में वैज्ञानिक कृषक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा एवं कृषि महाविद्यालय से डॉ. जया लक्ष्मी गांगुली अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव एवं बेमेतरा, कवर्धा व राजनांदगांव के कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीपी त्रिपाठी कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री तोषण ठाकुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख आरके स्वर्णकार, तीनों कृषि विज्ञान केंद्र के विषयवस्तु विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।