जगदलपुर : कलेक्टर बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा…

जगदलपुर, 25 सितम्बर 2021कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए।

Advertisements


नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के जायजा भी लिया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी एवं पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।