
राजनांदगांव। ठेलकाडीह से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम सिरशाही के पास दर्दनाक हादसा हो गया है घटना आज लगभग दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार दो टू व्हीलर गाड़ी तेज रफ्तार से आपस में टकरा गई जिससे एक महिला समेत 3 लोगो की हादसे में मौत हो गई है।









































