
राजनादगांव डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगलों से बेशकीमती सागौन लकड़ी के लगातार तस्करी की खबर मिल रही है ।रात के अंधेरे में तस्कर जंगलों से बेशकीमती लकड़ियों की चोरी कर रहे हैं ।वन विभाग द्वारा बीती रात को जंगल से सागौन सिल्ली या तस्करी करते सात आरोपियों को दबोचा है ।आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है । गौरतलब है कि जिले के वन क्षेत्र से लगातार सागौन का मामला सामने आ रही है।जिस पर वन विभाग की टीम द्वारा विषेश अभियान चलाते हुए तस्करों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा शनिवार देर रात को 7 लोगों को सागौन की सीललीया ले जाते हुए पकड़ा गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार डोगरगढ़ वन परिक्षेत्र में सौगोन की अवैध तस्करी करते हुए वन विभाग के मैदानी अमले ने आधा दर्जन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है ।साइकिल से तस्करी करते हुए आरोपियों के पास से करीब 12 नग सागौन की सिल्लीया भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि फैसला कल क्षेत्र में वन विभाग ने रंगे हाथ करीब 7 लोगों को धर दबोचा है इस संबंध में प्रभारी वन एसडीओ खुटे ने बताया कि रात के अंधेरे में 7 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है ।
बताया जा रहा है कि उड़नदस्ता टीम ने सभी को जाते हुए देखा और उसके बाद कार्रवाई की है ।ग्रामीण इलाके में पिछले कुछ दिनों से धान की तस्करी के मामले आते रहे हैं। अफसरों का कहना है। कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।









































