दन्तेवाड़ा, 16 अप्रैल 2021 – कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें दन्तेवाड़ा के स्थापनान्तर्गत शासन स्वीकृत पशु चिकित्सा सहायक शाल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा के भर्ती हेतु आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2021 तक आमंत्रित किये गये है।
Advertisements
पशु चिकित्सा सहायक शाल्यज्ञ पद हेतु पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम 1984 (1984 का सं. 52) के अधीन पंजीकृत हो एवं पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्राधिकारी पद हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से 10वी एवं 12वी बॉयोलॉजी से उत्तीर्ण एवं वेटनरी पॉलीटेक्नीक का 2 वर्षीय डिप्लोमा वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.dantewada.nic.in पर देखा जा सकता है।