दुर्ग, दिनांक 13.10.2023 को भारती विश्वविद्यालय एवं भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में गोदग्राम पीसेगांव में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया गया।
शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार पटेल, डॉ. मंजू रानी तथा डॉ. धनंजय डहरिया द्वारा ग्रामवासियों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया गया।
समाज कल्याण के उद्देश्य से गोदग्राम के गंभीर समस्याग्रस्त रोगियों हेतु भारती चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग में उपचार की विशेष रियायती दरों पर व्यवस्था की गई है। शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। चिकित्सा विशेषज्ञों के समूह में डॉ. यशश्वी चंद्राकर, डॉ. चुम्मन साहू, डॉ. रूचि वैष्णव, डॉ. संस्कृति अग्रवाल,
डॉ. अभिषेक सोनी, श्रीमती लिमेश्वरी साहू का सहयोग प्राप्त हुआ। एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में ग्राम पंचायत पीसेगांव सरपंच श्रीमती गुलाब बांधे, पंचायत सचिव रश्मि राजपूत, कार्यालय लिपिक टिकेश्वरी ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, स्वयं सेवक संजीत मंडल, विपिन कुजूर आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा विश्वविद्यालय के संयुक्त संचालक श्री जय चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।