दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग में वेबीनार का आयोजन…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के भौतिक विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का शीर्षक “थिन फिल्म एवं उनके अनुप्रयोग” था। वेबीनार का उद्देश्य छात्रों को अनुसंधान के बारे में प्रेरित करना था।

Advertisements

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.सचिन हेमराज धवनकर सह. प्राध्यापक जे.एस.पी.एम. आर्ट्स कामर्स एंड साइंस कॉलेज गढ़-चिरौली महाराष्ट्र उपस्थित थे। वेबीनार में जिन विषयों को शामिल किया गया उसमें लुमिनेंसेंस मटेरियल्स और उसका कैरेक्टराइजेशन ,थीम फिल्म का अनुप्रयोग और उसके नवीनतम प्रगति की जानकारी प्रमुख थे।


विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन को विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए ज्ञानवर्धक बताया।

इस कार्यक्रम की संयोजक सीमा कुशवाहा एवं सहसंयोजक आँचल भावे और गीतिका साहू रही। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिभा एस. कुरूप, विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग द्वारा किया गया। इस वेबीनार में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता दी।