दुर्ग/भिलाई : चोरी की ज्वेलरी बेचने के फिराक में पकड़ाया आरोपी…

दुर्ग/भिलाई – लॉकडाउन के दौरान चोरी के सामानों को बेचने के फिराक में घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी सन्नी सिंह उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 2 लाख की ज्वेलरी बरामद किया है।

Advertisements

नेवई टीआई भावेश साव ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि आजाद मार्केट छाया गार्डन के पास रिसाली निवासी सन्नी सिंह (26) चोरी का सामान बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर स्टाफ को भेजा गया । जहां पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है ।