
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने एक और प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया. भाजपा की ओर से जारी तीसरी सूची में पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इस नाम के साथ ही भाजपा ने पहले चरण की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं.
भाजपा अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी है. इसमें कुल प्रत्याशियों की संख्या 86 है. अभी भी चार विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी एक-दो दिनों में इसे भी जारी कर देगी.
भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.”









































