बड़ी ख़बर: सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के निर्देश, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी….

रायपुर, 23 मई 2021/ छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार करने की जानकारी संज्ञान में आई है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक युवक को रोककर उसका मोबाइल पटकने और थप्पड़ मारने का सूरजपुर कलेक्टर रणविजय शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जबकि युवक द्वारा एक पर्चा दिखाकर दवाई लेने और अपनी दादी का टेस्ट कराने की बात कही जा रही थी यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सूरजपुर कलेक्टर की काफी आलोचना हुई है ।