बलौदाबाजार: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी बलौदाबाजार में युवक की चाकू गोदकर हत्या…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई। 3 नाबालिग सहित 7 आरोपियों ने चाकू गोदकर युवक को मार डाला। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम परमेश्वर यदू (22) है, जो ग्राम सेमरिया का रहने वाला था। शनिवार-रविवार दरम्यानी रात वह अपने दोस्तों के साथ गांव में गुरुघासी दास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहा था। इस दौरान आरोपी गली में गाली-गलौज कर रहे थे।

जब परमेश्वर और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तुम लोग कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने- पेट पर गंभीर चोट लगने से परमेश्वर की मौत हो गई।