
बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर डटे NHM कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से अनुपस्थित 309 NHM कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पहले भी कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों को जलाकर विरोध जताया था। विभाग का कहना है कि अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थीं, इसलिए यह कार्रवाई मानव संसाधन नीति 2018 के तहत की गई है।

बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश जारी कर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 309 NHM कर्मचारीयों को अब सेवा से बाहर कर दिया हैं।
इन कर्मचारियों को कई बार नोटिस भेजकर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इससे पहले हड़ताली NHM कर्मचारियों ने सरकार के आदेश को जलाकर विरोध दर्ज कराया था और अपनी 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े रहे। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितिकरण, वेतन वृद्धि, ग्रेड पे, मेडिकल लीव और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएँ शामिल थी।









































