
राजनांदगांव। नवरात्रि के अंतिम दिन जिले में सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। चिचोला और पाटेकोहरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हाइवे पेट्रोलिंग की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग दल तुरंत मौके पर पहुँचा और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिस्थितियों की जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे की असली वजह क्या रही।









































