ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा…

प्रतीकात्मक तस्वीर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ग्राहक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

होटल में दबिश, तीन गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर क्षेत्र के होटल ईशा में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित होने की सूचना पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि के बाद दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने रविवार देर रात होटल में दबिश दी। मौके से एक ग्राहक और दो युवतियां पकड़ी गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ शुरू की।

शिकायतों के बाद बढ़ाई गई निगरानी

वैशाली नगर क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए पुलिस ने इलाके के होटलों और लॉज पर विशेष निगरानी शुरू की थी। छापेमारी में पकड़े गए युवतियों और ग्राहकों से पुलिस उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ज्यादातर युवा, परिजनों से होगा संपर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवाओं में अधिकांश की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। ऐसे में पुलिस अब उनके परिजनों से संपर्क करने की तैयारी कर रही है।

होटल मैनेजर और ग्राहक पर कार्रवाई

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि देह व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल होटल मैनेजर और एक ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस होटल से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। आसपास के अन्य होटलों और लॉज पर भी विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।