
फाइल फोटो- लोकेश कुमार चंद्राकर
रायपुर 5 जून 2021-राज्य सरकार ने IAS अफसर सहित 5 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है।

जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार अब राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे. रायपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर संदीप अग्रवाल गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाये गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार डाँ. रेणुका श्रीवास्तव की नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद की गई है।
वही वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव अजीत वसंत मुंगेली के नए कलेक्टर होंगे।
जारी आदेश अनुसार डॉ कमलप्रीत सिंह सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सचिव परिवहन विभाग परिवहन आयुक्त आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग आयुक्त लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार आशीष कुमार भट्ट सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ करता है तथा सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।













































