
विधानसभा आम निर्वाचन 2023

–कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने मशीनों के रेंडोमाइजेशन की प्रक्रिया की दी जानकारी
मोहला 19 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों के प्रथम चरण का रेंडोमाइजेशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गये सॉफ्टवेयर के माध्यम से तीन बार रेंडोमाइजेशन कर अंतिम रूप दिया गया। *विधानसभा मोहला मानपुर के अंतर्गत 237 मतदान केंद्रों के लिए 284 बैलेट यूनिट, 284 कंट्रोल यूनिट एवं 308 वीवी पैड का रेंडोमाइजेशन किया गया।*

रेंडोमाइजेशन के उपरांत राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को इसकी हार्डकॉपी उपलब्ध कराया गया है। रेंडोमाइजेशन हो जाने के उपरांत मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीन जिला निर्वाचन कार्यालय से रिटर्निंग ऑफिसर के नियंत्रण एवं निगरानी में रखा जाएगा।
रेंडोमाइजेशन मोहला मानपुर विधानसभा के कुल 237 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट का 20-20 प्रतिशत एवं वीवीपैड का 30 प्रतिशत रिजर्व रखने के साथ किया गया है।









































